| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 पुरानी रंजिश में मारपीट: घायल अमित शर्मा की मौत, हत्या की धारा बढ़ाई गई

जन जन की आवाज न्यूज़ 24 देवरिया ak


देवरिया। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने पुरानी रंजिश में हुई मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल अमित शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी है।


पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को थाना कोतवाली क्षेत्र के शर्मा ढाबे के पास पुरानी रंजिश को लेकर बैतालपुर निवासी रामचरण सिंह और उनके मित्र बलुआ निवासी अमित शर्मा के साथ अशोक यादव, विपुल यादव तथा अन्य लोगों ने मारपीट की थी। घटना में दोनों घायल हो गए थे और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा था।


इस मामले में 19 अगस्त को रामचरण सिंह की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इलाज के दौरान 20 अगस्त को अमित शर्मा की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी।पुलिस ने बताया कि शनिवार 22 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज, हरवापुर-मेहड़ा पुरवा के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया हरिशंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय, कांस्टेबल प्रदीप यादव, कांस्टेबल दीपक यादव और महिला कांस्टेबल रेखा, थाना कोतवाली देवरिया शामिल रहीं।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज